माता पिता को अपनी परवरिश पर ध्यान देने के लिए आँखे खोलने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया
गत रात्रि रेलवे स्टेशन रेवाडी पर HC पूनम मय स्टाफ के रेलवे स्टेशन पर चैकिंग कर रही रही उसी दौरान 12/13 साल की तीन छोटी बालिकाएं लावारिस घूमती मिली। शक की बिना पर इनसे पूछताछ की गई तो पहले तो ये इधर उधर की बातें करती रही पर फिर पता चला कि ये ग्राम धर्मपुर जिला महाराजगंज उ0 प्र0 की रहने वाली हैं। 2 सगी बहने हैं इनकी माता का देहांत हो चुका है और पिता शराब पीता है। एक अन्य बालिका की माँ इस से अच्छा व्यवहार नहीं करती है इस लिए ये तीनों जो एक ही कक्षा आठ की छात्रा हैं 14 फरवरी की सुबह ये घर से स्कूल के लिए निकली पर स्कूल ना जाकर अज्ञात यात्रा पर निकल ली। पूछताछ पर इन्होंने बताया कि ये घर की जिल्लत की बजाय खुद काम कर के पैसा कमा के गुजारा करने के इरादे से निकली हैं। जिला महाराज गंज पुलिस को टेलिफोन से सूचना दी गई। सूचना पाकर SI चन्द्र प्रकाश झा अपनी टीम सहित हाजिर थाना आऱ पी रेवाडी आये। जो उपरोक्त लडकियो को दुरूस्त हवाले किया गया है।
समाज में ये उन माता पिता के लिए एक संदेश है जो अपने बच्चों को समय नहीं देते हैं और उनकी भावना नहीं समझ कर पशुवत व्यवहार करते हैं जी
